#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

अपराधियों की खैर नहीं, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

अपराधियों की खैर नहीं, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना मंडी कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी सतपाल सिंह भाटी ने पदभार संभालते ही अपराधियों, तस्करों और सटोरियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि थाना मंडी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी ने भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों को हर हाल में जेल भेजा जाएगा।
वहीं, सूत्रों के अनुसार थाना मंडी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिली है। इनमें पीर वाली गली में सक्रिय एक नामी खाईबाड़ “मुल्ला टोनी” का नाम भी सामने आया है। पुलिस द्वारा इन गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
थाना प्रभारी के इस सख्त रुख से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम जनता ने इस पहल का स्वागत करते हुए कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Back to top button