हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर देवबंद थाना देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मार्च 2026 को वादी श्री नजाकत (निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा, कस्बा देवबंद, जनपद सहारनपुर) द्वारा थाना देवबंद में दी गई तहरीर में बताया गया कि विपक्षीगण ने उनके भाई सदाकत को घर से बुलाकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में थाना देवबंद पर मुकदमा संख्या 215/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।
घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सुहैल पुत्र साबिर उर्फ चोना
निवासी मोहल्ला मुल्तानियान कायस्थवाड़ा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर
बरामदगी घटना में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की भी वृद्धि की गई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
उप निरीक्षक अजब सिंह
कांस्टेबल:- पवन सिरोही
कांस्टेबल:- संदीप चिकारा



