थाना जनकपुरी,सहारनपुर पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर लुटेरा गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल फोन व 2100/-रूपये बरामद।

थाना जनकपुरी,सहारनपुर पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर लुटेरा गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल फोन व 2100/-रूपये बरामद।
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अवगत कराना है कि दिनांक 25.03.2026 को वादी श्री रजत राजपूत पुत्र प्रेम सिहं निवासी देवेन्द्र नगर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर की सूचना अज्ञात अभि0 द्वारा वादी के घर मे घुसकर वादी के परिजनो को भय मे डालकर कुण्डल, मंगलसूत्र, मोबाइल फोन एवं नकदी लूट कर ले जाने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0स0- 63/26 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिए, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.03.2026 अभियुक्त अरुण उर्फ़ कार्तिक कश्यप पुत्र धनी राम निवासी ग्राम रवासोली थाना बेहट जिला सहारनपुर को ट्रांसपोर्ट नगर की पिछली दीवार की तरफ से निर्माणधीन मकान के अन्दर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 02 लेडीज सूट, 01 मोबाईल व 2100/- रु0 नकद बरामद किये गये। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1.अरुण उर्फ़ कार्तिक कश्यप पुत्र धनी राम निवासी ग्राम रवासोली थाना बेहट जिला सहारनपुर
बरामदगी का विवरण–
02 लेडीज सूट
01 मोबाईल
2100/- रु0 नकद
अभियुक्त अरुण उर्फ़ कार्तिक कश्यप का अपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 222/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना जनकपुरी,सहारनपुर
2.मु0अ0सं0 332/25 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बीएनएस थाना कोतवाली देहात,सहारनपुर
3.मु0अ0सं0 434/25 धारा 305(ए)/317(2)/331(3) बीएनएस थाना कोतवाली देहात,सहारनपुर
4.मु0अ0सं0 63/26 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना जनकपुरी,सहारनपुर
5.मु0अ0सं0 67/26 धारा 109(1) बीएएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना जनकपुरी,सहारनपुर
6.मु0अ0स0- 63/26 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता थाना जनकपुरी,सहारनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम:-
1. उ0नि0 श्री संजय कुमार शर्मा, थाना जनकपुरी, सहारनपुर।
2. है0कां0 218 अय्यूब थाना जनकपुरी, सहारनपुर।
3. कां0 1766 मोहन, थाना जनकपुरी, सहारनपुर।



