पुलिस को मिली 11 नई पीआरवी चार पहिया वाहनों (स्कार्पियों) का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर अत्यंत गरिमामयी एवं भव्य समारोह में किया गया

पुलिस को मिली 11 नई पीआरवी चार पहिया वाहनों (स्कार्पियों) का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर अत्यंत गरिमामयी एवं भव्य समारोह में किया गया
सहारनपुर | पुलिस को मिली 11 नई पीआरवी चार पहिया वाहनों (स्कार्पियों) की सौगात, पुलिसिंग को मिलेगी नई रफ्तार”, इन अत्याधुनिक पीआरवी वाहनों का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर अत्यंत गरिमामयी एवं भव्य समारोह में किया गया नवीन पीआरवी वाहनों के समावेशन से जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण बल प्राप्त होगा तथा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। अब किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की पहुँच आमजन तक और अधिक शीघ्रता एवं प्रभावशीलता के साथ सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे रिस्पांस टाइम में उल्लेखनीय कमी आएगी। जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध सहारनपुर पुलिस द्वारा इन वाहनों के संचालन हेतु वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए एक सुदृढ़ रूट चार्ट तैयार किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उन क्षेत्रों का गहन अध्ययन किया जाएगा जहाँ शिकायतों की संख्या अधिक रहती है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर पीआरवी वाहनों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जा सके। इन प्रयासों के फलस्वरूप न केवल अपराधों की रोकथाम में सहायता मिलेगी, अपितु आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ होगी एवं पुलिस के प्रति विश्वास एवं संतुष्टि स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।



