#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

87वां श्री रामनवमी महोत्सव धूमधाम से निकली शोभा यात्रा, नगर विधायक राजीव गुंबर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने किया शुभारंभ

87वां श्री रामनवमी महोत्सव धूमधाम से निकली शोभा यात्रा, नगर विधायक राजीव गुंबर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने किया शुभारंभ

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर चैत्र शुक्ल नवमी के  पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर 87वें श्री रामनवमी महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसका नगर के विभिन्न बाजारों में स्वागत किया गया। आज श्री प्रेम वार्षिणी सभा, के तत्वाधान में महोत्सव के उपलक्ष में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभा यात्रा श्री रामलीला भवन से आरंभ हुई नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने पूजा अर्चना के पश्चात उद्घाटन किया और धर्म ध्वज के साथ शोभायात्रा आरंभ हुई जिसमें सबसे आगे समिति का बैनर लिए दो युवा चल रहे थे उनके साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा एक विशेष रथ पर विराजमान थे जो शोभायात्रा का नेतृत्व कर रही । इसके अलावा भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गई जो सभी के लिए आकर्षण केंद्र बनी हुई थी। इसके अलावा नगर के प्रमुख बैण्ड धार्मिक धुनो  के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। शोभा यात्रा के अंत में भगवान श्रीराम के रथ के सारथी के रूप में समाजसेवी अरविन्द गोयल ने  दायित निभाया है। शोभा यात्रा रामलीला भवन से आरंभ होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए रामलीला भवन पहुंची जहां भगवान श्री राम की आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन किया गया। आयोजन में मंत्री के रूप में मनोज तनेजा, रवि गुप्ता, पं. दिनेश कौशिक एवं राजेन्द्र लाम्बा सक्रिय भूमिका रही। सह-कोषाध्यक्ष के रूप में सुनील धमीजा, सन्नी सेठी एवं अनुज पुंज,नवीन गर्ग, विपुल बत्रा, शिवम कक्कड़, सुरेन्द्र गांधी, मनोज विज, सुनील शर्मा (पार्षद) एवं अंतरिक्ष अरोड़ा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button