चैत्र नवरात्रि मेला–2026: शाकुम्भरी देवी मंदिर में सुरक्षा व व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण!!

चैत्र नवरात्रि मेला–2026: शाकुम्भरी देवी मंदिर में सुरक्षा व व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण!!
जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का लिया जायजा!!
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी एवं नवमी पर्व को लेकर जनपद के प्रमुख सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर में आयोजित मेले की तैयारियों का आज जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, मेडिकल कैम्प, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता तथा अनाउंसमेंट सिस्टम का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू, व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित हों, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं की तत्परता एवं साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।साथ ही, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने और लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।



