#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

विपक्षीगण के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग

विपक्षीगण के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर विपक्षीगण के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला। एसएसपी ने तुरन्त मामले की जांच के आदेश दिए।

थाना फतेहपुर के ग्राम रतौली मुगल निवासी सनव्वर पुत्र मुन्तजिर  ने शिकायती पत्र मे कहा कि विपक्षीगण इस्तकार, आजम, तंजीम, शोएब पुत्रगण इन्तजार, रईस उर्फ बुद्धन पुत्र जमील, जाकिर, कादिर पुत्रगण रईस उर्फ बुद्धन निवासीगण ग्राम दत्तौली मुगल बहुत ही शातिर व चालक व भूमाफिया किस्म के लोग है तथा लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा करने की फिराक में लगे रहते हैं। प्रार्थी का एक घेर है, जिसमें प्रार्थी ने टिन डालकर भूसा व अन्य सामान रखा हुआ है। इस पर विपक्षीगण गर कानूनी तरीके से जबरदस्ती कब्जा करने की फिराक में काफी से लगे हुये हैं तथा प्रार्थी के घेर से लगी ग्राम समाज की भूमि खलिहान में नाजायज कब्जा किया हुआ है जिनकी शिकायतें प्रार्थी ने पहले भी उच्चाधिकारियों को की थी। प्रार्थी ने 23 मार्च 2026 को एक प्रार्थना पत्र सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर, सहारनपुर में दिया था जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस व लेखपाल को निर्देश किया था कि राजस्व विभाग की टीम पुलिस की सहायता से विपक्षीगण द्वारा किये गये नाजायज कब्जे को तुरन्त हटवाये, जिसकी जानकारी विपक्षीगण को हो गयी। विगत दिवस सुबह करीब 11 बजे प्रार्थी व प्रार्थी के पिता मुन्तजिर अपने घेर से भूसा उठा रहे थे तो विपक्षीगण एक राय होकर प्रार्थी के घेर में घुस आये तथा ईंटों व पत्थरों से व थप्पड मुक्कों से गन्दी गन्दी गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुये प्रार्थी व प्रार्थी के पिता पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया तथा प्रार्थी के पिता मुन्तजिर जो करीब 60-62 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति है का सिर फाड़ दिया, जिनको काफी गम्भीर चोटें आयी है। मौके पर मुरसलीन व हारून आदि गांव के काफी लोग इक‌ट्ठा हो गये जिन्होंने प्रार्थी व प्रार्थी के पिता को विपक्षीगण से बचाया। प्रार्थी के पिता की हालात नाजुक बनी हुयी है। प्रार्थी अपने पिता को लेकर थाने गया, थाने वालों ने प्रार्थी के पिता मुन्तजिर की चोटों की गम्भीर स्थिति को देखते हुये सरकारी अस्पताल, फतेहपुर में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों द्वारा प्रार्थी के पिता को सरकारी अस्पताल सहारनपुर रैफर कर दिया गया, प्रार्थी के घेर में प्रार्थी के द्वारा सी०सी०टी०वी० कमरे लगाये हुये हैं जो विपक्षीगण द्वारा तोडफोड दिये गये हैं तथा कैमरा भी उठाकर ले गये, परन्तु इस घटना की वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाईल में कैद की हुयी है। यदि निष्पक्ष जाँच की जाती है तो घटना की सच्चाई सामने आ जायेगी।

Related Articles

Back to top button