देवबंद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

देवबंद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
सीओ अभितेश सिंह व थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने टीम के साथ सभाली कमान
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अनुपालन में उच्च अधिकारियों के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी अभितेश सिंह,थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा एवं एंटी रोमियो टीम प्रभारी म0उ0नि0 अवनी उपाध्याय के नेतृत्व में टीम द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवबंद की छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर किस प्रकार पुलिस से सहायता ली जा सकती है।
टीम में महिला मुख्य आरक्षी नूतन, महिला मुख्य आरक्षी परमिता देवी, महिला आरक्षी मनीषा एवं आरक्षी नरेंद्र कुमार भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त कस्बा क्षेत्र के बाजारों एवं वाला सुंदरी मंदिर परिसर में भी महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। जागरूकता अभियान के तहत विधवा पेंशन, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं, बाल श्रम निषेध, गुड टच-बैड टच, डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल व अनचाहे लिंक से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि “मिशन शक्ति” एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।
अभियान के तहत जारी प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जो 24 घंटे नागरिकों की सहायता के लिए उपलब्ध हैं—
1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 — वूमेन पावर लाइन
181 — महिला हेल्पलाइन
112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
108 — एम्बुलेंस सेवा
1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 — साइबर हेल्पलाइन
पुलिस ने अपील की कि सभी नागरिक इन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी रखें और आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी डर के इनका उपयोग करें।



