बिजनौर

इस्माइल पुत्र इलियास पर पड़ोसी गांव के लोगों ने किया लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।जलीलपुर ब्लॉक के
गांव पाडला निवासी इस्माइल पुत्र इलियास ने थाना चांदपुर में तहरीर देकर बताया कि 22. 3.2026 को शाम लगभग 7:30 बजे वह अपनी बाइक से अपने गांव मे ही अपने खेत पर जा रहा था जैसे ही इस्माइल  अपने घर से कुछ दूर पहुंचा तभी ग्राम कमालपुर (थाना चांदपुर जिला बिजनौर)के निवासी नज़रान पुत्र शमीम, रिहान पुत्र जाने आलम, नईम पुत्र नसीम,व सुहेल पुत्र राशिद नबील पुत्र इब्ने, व दो अज्ञात साथियों के साथ हाथों में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर पेहले से खड़े थे जिन्होंने इस्माइल का रास्ता रोका और गालियां देते हुए इस्माइल के साथ मारपीट की जिसमें इस्माइल को गंभीर चोटे आई हैं, शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई भीड़ इकट्ठा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए, इस्माइल के ज़ख्मी होने की सूचना जब इस्माइल के परिजनों को मिली तो  व घबराए हुए मौके पर पहुंचे जहां इस्माइल को खून में लथपथ देखकर उनके होश हवास खराब हो गए किसी तरहॉं वहां मौजूद लोगों ने उनको संभाला और वह  इस्माइल को चांदपुर थाना लेकर आये जहाँ से इस्माइल को तत्काल स्याऊ सरकारी अस्पताल भेजा गया,
इस्माइल के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक हमारा मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है गांव पाडला से आए इस्माइल  के परिजनों ने चांदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  राहुल सिंह  से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है,

Related Articles

Back to top button