#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत

पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत
सहारनपुर – पुलिस विभाग में एक गौरवपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधों पर प्रतीक चिन्ह (अशोक स्तम्भ) लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं कार्यकुशलता से विभाग को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



