पुलिस ने दबाब के चलते पीड़िता का नाम लिख दिया, आरोपियों ने युवको पर लगाया झूठा आरोप

पुलिस ने दबाब के चलते पीड़िता का नाम लिख दिया, आरोपियों ने युवको पर लगाया झूठा आरोप
पीड़ितो ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए अपना नाम उस मामले से हटाने की मांग की
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना जनकपुरी के अंतर्गत चकहरेटी निवासी दो युवकों ने लड़ाई झगडे मे झूठा इल्ज़ाम लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को एक शिकायती पत्र दिया।
शिकायती पत्र मे जोनी पुत्र
भीमसेन यादव, शिवम पुत्र अमरनाथ ने बताया कि लुकमान की पार्किंग में अमित यादव पुत्र विरेन्द्र यादव व जगत पुन नामालूम दोनो का आपसी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस मौके पर आ गयी, विवाद के समय वो मोके पर नहीं था। उसके बावजूद भी आरोपी पक्ष द्वारा रंजिश के चलते उनका नाम झगडे मे लिखा दिया जबकि उसका इसमे कोई लेना देना नहीं था। जहा झगड़ा हुआ था, उसमे भी वो कहीं सीसीटीवी फुटेज मे नजर नहीं आ रहा है। इसके वाबजूद भी मेरा नाम गलत लिखवाया गया। पीड़ित पक्ष का कहना था कि ट्रांसपोर्ट चोकी पुलिस प्रभारी द्वारा इस मामले में जब कैमरे चेक किए गए तो उसमे भी कहीं वो नहीं आ रहे हैं, पुलिस ने दबाब के चलते उनका नाम लिख दिया।
पीड़ितो ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए अपना नाम उस मामले से हटाने की मांग की।



