थाना चांदपुर परिसर में काफ़ी हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का विदाई समारोह।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चान्दपुर।चान्दपुर।पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण किए गए।जिसमे चांदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को नजीबाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया,
चांदपुर कोतवाली प्रभाती निरीक्षक रहे अमित कुमार ने 7 माह का कार्यकाल चांदपुर में बिताया चांदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने 7 माह में कई सराहनीय कार्यों को अंजाम दिया, अमित कुमार विभाग में पहले से ही अपनी दूर दृष्टि व निष्पक्ष कार्यवाही के लिए जाने जाते हैं मंगलवार को अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के ज़िला अध्यक्ष अनिल शर्मा और ज़िला महासचिव मोहम्मद अरशद ने शॉल उढ़ाकर और माला पहनाकर अमित कुमार को विदा किया इस अवसर पर बीकेजी ज्वेलर्स के मालिक गोविंद मित्तल, पूर्व प्रधान राय बहादुर, सौरव अग्रवाल,लोग दल के नेता हनी तोमर, पत्रकार राजीव अग्रवाल, पत्रकार विनोद शर्मा,शक्ति शर्मा, पत्रकार अजमल,चांदपुर कस्बा प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा उप निरीक्षक रॉबिन कौशिक, उप निरीक्षक हर स्वरुप शर्मा, कांस्टेबल रंजीत मलिक कांस्टेबल आदित्य मलिक, व अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहे और सभी ने प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के लिये भविष्य में सुख शांति तरक़्क़ी की कामना की।