पूज्य गुरुपद बाबा जी के 68वें अवतरण दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

पूज्य गुरुपद बाबा जी के 68वें अवतरण दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
– मरीजों के मध्य फल, बिस्कुट आदि का हुआ वितरण
रायबरेली, 15.03.2026!
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रायबरेली द्वारा पीठाधीश्वर पूज्य गुरुपद बाबा के 68वें अवतरण दिवस के अवसर पर राणा बेनी माधव सिंह जिला चिकित्सालय में मरीजों के मध्य फल, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों द्वारा आश्रम परिसर में स्थित गुरुदेव घर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों के मध्य फल एवं बिस्कुट वितरित किया तथा मन्दिर, मस्जिदों एवं गिरजाघरों में झाड़ू का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरुपद बाबा जी महान औघड़ संत अघोरेश्वर भगवान राम द्वारा स्थापित सेवा भावना को आगे बढ़ा रहे हैं। एक राज परिवार में जन्मे पूज्य बाबा जीे नरसिंहगढ़ स्टेट के राजा, महाराजा भानु प्रकाश सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने राजपाट का त्याग कर मानवता की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। समूह शाखा के मंत्री हर्षेन्द्र सिंह ‘छोटे राजा’ ने कहा कि आश्रम द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा कार्य किये जाते हैं, जिनमें मुख्यतः पथरी की निःशुल्क दवा प्रत्येक रविवार को आश्रम परिसर में दी जाती है, कुष्ठ रोग से ग्रसित मरीज जिन्हें समाज उपेक्षित समझता है पूज्य बाबा जी के कुशल निर्देशन में उनकी सेवा की जाती है। गर्मी के मौसम में निःशुल्क प्याऊ सहित अनेकों सेवा के कार्य करना समूह की परंपरा है। पूज्यश्री के आदर्शों से प्रेरणा लेकर संस्था समाज सेवा के कार्य निरंतर कर रही है। संयुक्त मन्त्री अभिषेक विक्रम सिंह ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने हेतु संकल्पित है तथा आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य होते रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा0 सलीम का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा। उन्होनें आश्रम द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आश्रम के व्यवस्थापक बृजेश सिंह, शिवलखन सिंह, इं. आर.के यादव, रमेश कुमार सिंह, मनीष सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आलोक पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, महेन्द्र बहादुर सिंह, अलंकार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गुड्डन श्रीवास्तव, राजन रस्तोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



