#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर में एक और घटना सामने आई है जो कि लोग घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया गया। थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत
खुमरान पुल निवासी
गुलशन पुत्री जाहिद हसन
ने शिकायती पत्र मे बताया कि उसके पिता का 10 साल पहले निधन हो गया था। उसके पिता द्वारा कई लोगों को पैसे उधार में दिए गए थे, जिसका लेन-देन आज भी चलता है । कल रात मुस्तकीम उर्फ मीमा. कलीम, मुनव्वर, फजलु, शारिक, दानिश, अरशद व कुछ अन्य लोग हमारे घर रात लगभग 6:30 और 7:00 के बीच हमारे घर पर आए और कहा तेरा भाई सावेज कहां है मेरे द्वारा बताया गया कि व नमाज पढ़ने गया है थोड़ी देर वह रुक इतने ही मेरा भाई जैसे ही नवाज़ पढ़कर के साथ घर पहुंचा तो यह सभी लोग मेरे भाई के साथ हाथापाई व गाली गलौज करने लगे जब मैंने और मेरी अम्मी ने बीच बचाव किया तो मुस्तकीम उर्फ मीमा, आसिफ, कलीम फजलु, मुनव्वर, शरीक ने मुझे पकड़ा और मेरी अम्मी को धक्का दे दिया व मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे व मेरी छाती पर और प्राइवेट पार्ट पर भी हाथ मारा तभी मेरा बड़ा भाई राशिद वहां पहुंचा तो उसके साथ भी हाथापाई करने लगे उसके पेट में मुक्के मारे और सिर में मारा हाथ में मारा और कहा कि हमारा पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती। जाओ जाकर रिपोर्ट कर लो हम भी देखते हैं तुम क्या कर सकते हो अब तुम्हें एक भी रुपया नहीं मिलेगा तभी मेरे बड़े भाई ने 112 को फोन मिलाया पुलिस को आता देख वह सभी हमारे घर से भाग गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र मे देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई ।

Related Articles

Back to top button