#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ज़िलाधिकारी और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण….

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ज़िलाधिकारी और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण….

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सहारनपुर ज़िला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आ रहा है। परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान कानून व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ज़िलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामों का जायज़ा लिया। ज़िलाधिकारी ने विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था देखी, जबकि एसएसपी ने तैनात पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों मे जाकर वहां की व्यवस्थाओं को परखा और कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा सके।

प्रमुख बिंदु जिन पर रहा जोर:

सघन चेकिंग: अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व की जाने वाली चेकिंग प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

पारदर्शिता: परीक्षा को पूरी तरह सकुशल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए गए।*

सुरक्षा घेरा: परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ाने को कहा गया।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उच्चाधिकारियों के इस सक्रिय रुख से परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

Related Articles

Back to top button