#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

देवबंद में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने कई स्थानों से हटवाया अवैध कब्जा

देवबंद में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने कई स्थानों से हटवाया अवैध कब्जा

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दुकानदारों को दी गई सख्त चेतावनी

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर देवबंद के नगर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी देवबंद के नेतृत्व में नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। टीम ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा गया सामान हटवाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान कर अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार, एसएचओ देवबंद, मंगलौर चौकी इंचार्ज शोभित सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने नगर के कई स्थानों पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और लोगों से सड़क व सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और आम जनता को होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button