बकरी पालकों को किया गया जागरूक

बकरी पालकों को किया गया जागरूक
रायबरेली 13 मार्च 2026
विश्वास संस्थान जनपद रायबरेली के विकास खण्ड सताॅव के 20 गाॅवों में बकरी पालकों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए पशुधन विकास ग्रंामीण आजीविका एवं स्वावलम्बन कार्यक्रम संचालित कर रहा है। परियोजना में बकरी पालकों को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम दिनाॅक 13.03.26 को कुटी गोपालदास के प्राथमिक विद्यालय के मैदान में किया गया। कार्यक्रम में कुटी गोपालदास, पूरे दुर्गा, पूरे फतेहबहादुर एवं अजरैल के बकरी पालकों को एकत्र किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एल0ई0ओ0 वी0 के0 त्रिपाठी एवं अनिल यादव को बुके देकर की गयी। इसके उपरान्त दीप प्रज्जवलित किया गया। विश्वास संस्थान प्रतिनिधि प्रशान्त शुक्ला ने संस्थान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान बकरी पालकों की आजीविका के लिए 15 वर्षों से लगातार कार्य कर रही है। इसके साथ ही साथ वह युवा लोगों के रोजगार के लिए भी कई प्रकार के कार्यक्रम कर रही है। संस्थान विगत 27 वर्षों से लगातार विभिन्न विषयों पर कार्य करते हुए समाज की सेवा में तत्पर है। इसके उपरान्त एल0ई0ओ0 त्रिपाठी जी ने बताया कि बकरी पालन बहुत ही लाभ देने वाला रोजगार है। बरबरी नस्ल की बकरी पालने के लिए हमें संस्थान का सहयोग करना चाहिए बकरी के हीट पर आने पर 24 घंटे के अन्दर कृत्रिम गर्भाधान करवाएं। नवजात बच्चों की नाल 2 इ्रंच छोड़कर नयी ब्लेड से काट दे इसके उपरान्त बच्चे केपीछेसेदोनों पैर पकड़कर उलटाटाॅग ले 2 मिनट तक उल्टा रखने से उसके श्वाॅस कीनली में यदि कुछ फसा हैतोनिकल जाएगा। इसी प्रकार की और जानकारियाॅ दी। इसके उपरान्त परियोजना निदेशक रेखा सिंह ने परियोजना को विस्तारपूर्वक बताया। परियोजना के सभी गाॅवों में प्रशिक्षित पशुसखियाॅ काम कर रही है। परियोजना में पैरावेट विवेकानन्द अवस्थी, ए0आई0 मैनेजर हिमांशू और अमन पशुसखी पूनम, दुर्गा, शान्ती, गायत्री सभी ने सहयोग किया।



