#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके लौटी बेसिक क्रीड़ा टीम को किया गया सम्मानित

राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके लौटी बेसिक क्रीड़ा टीम को किया गया सम्मानित

रायबरेली 13 मार्च 2026

कम्पोज़िट विद्यालय चक अहमदपुर के प्रांगण में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के द्वारा जनपद आयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके लौटी रायबरेली की बेसिक क्रीड़ा टीम को सम्मानित किया गया। रायबरेली जनपद ने इस प्रतियोगिता में कुल 10 स्वर्ण, 05 रजत व 3 कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाकर पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रौशन किया है।

*तीरंदाज़ी इंडियन राउंड बालक व्यक्तिगत* वर्ग में आकाश को स्वर्ण व किशन को कांस्य पदक प्राप्त हए। जबकि *तीरंदाज़ी इंडियन राउंड बालक टीम इवेन्ट* में आकाश, किशन, सुप्रभात व जय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

*तीरंदाज़ी रिकर्व राउंड बालक वर्ग* में अनिकेत ने स्वर्ण पदक एवं कुलदीप ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं *तीरंदाज़ी रिकर्व राउंड बालिका वर्ग* में शिफ़ा कुलसूम को स्वर्ण पदक व महक को रजत पदक प्राप्त हुआ है।

*शूटिंग राइफल बालक* वर्ग में आदित्य को स्वर्ण पदक व कुलदीप को रजत पदक प्राप्त हुआ है।

*शूटिंग एयर पिस्टल बालक* वर्ग में जय को स्वर्ण पदक व कुलदीप को रजत पदक प्राप्त हुए हैं। वहीं *शूटिंग एयर पिस्टल बालिका* वर्ग में शिफ़ा कुलसूम ने स्वर्ण पदक व महक ने रजत पदक पर अपना क़ब्ज़ा जमाया।

इसके अतिरिक्त *लम्बी कूद* में सीता राजपूत ने रजत पदक और *200 मी० दौड़* में शिवम ने कांस्य पदक हासिल किया है।

इस अवसर पर ज़िला व्यायाम शिक्षक शोऐब हसन खान ने कहा बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार शूटिंग व आर्चरी जैसी प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। जिससे इस क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को भी बेसिक बाल क्रीड़ा में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ है और रायबरेली जनपद के प्रदर्शन में अप्रत्याशित बेहतरी देखने को मिली है।

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संरक्षक समर बहादुर सिंह ने सभी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा इस अभूतपूर्व प्रदर्शन से यह साबित होता है कि अगर हमारे परिषदीय बच्चों को भी सही मार्गदर्शन एवं अवसर प्राप्त हो जाए तो वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग रायबरेली हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदान करने को प्रतिबद्ध रहा है।

ज़िला अध्यक्ष राघवेन्द्र यादव व ज़िला महामंत्री सियाराम सोनकर ने कहा यह उपलब्धि बच्चों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों के सामुहिक प्रयास का प्रतिफल है। किसी क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने लिए मेहनत, लगन, अनुशासन और नियमितता के साथ ही एक कुशल प्रशिक्षक की आवश्यकता होती है। जहाँ पर भी यह चीजें एक साथ मिल जाती हैं वहाँ कामयाबी को कोई रोक नहीं पाता है। मुझे विश्वास है कि निश्चित ही हमारे बच्चे आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

इस अवसर पर स्काउट कैप्टन शिवशरण, मोहम्मद नसीम, सुरेश सिंह, सूर्यप्रकाश, उमाशकर चौधरी, योगेन्द्र सिंह, संदीप शुक्ला, शांति अकेला, पन्नालाल, सुनील यादव, साधना, नीलम पटेल, सुरेन्द्र वर्मा, रमेश कुमार, रूपेश शुक्ला, नागेन्द्र सिंह अब्दुल हलीम, मेराज अहमद, गयामणि पाल, सुनीता सिंह, विक्रमादित्य सिंह, लालबहादुर यादव, राजेश यादव, कुसुम चन्द्र, संजीव श्रीवास्तव, शिवेंद्र, शिवकुमार आदि संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button