कोचिंग एसोसिएशन के होली मिलन समारोह पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

कोचिंग एसोसिएशन के होली मिलन समारोह पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन
रायबरेली। रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन (RCA) द्वारा होटल दीप पैलेस में धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन, रंगोत्सव तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शहर के शिक्षकों, कवियों और गणमान्य लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में फतेहपुर से आए कवि समीर शुक्ला ने अपने लोकप्रिय गीत “दम बनी रहे, घर चुवा करे” प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं राघवेन्द्र सिंह ‘राघव’ ने अपने चुटीले और हास्यपूर्ण अंदाज़ से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। शायर ज़मीर ने दिलजली और बेवफ़ा शायरी सुनाकर उपस्थित श्रोताओं को पुराने दिनों की यादों में ले गए।
इस अवसर पर RCA के अध्यक्ष तारिक़ ख़ान, जो स्वयं भी एक जाने-माने शायर हैं, ने सभी के आग्रह पर अपना काव्य पाठ किया। उन्होंने अपने अशआर से महफ़िल में अलग ही रंग भर दिया—
“आज सारे दिन चली चैनलों पे ये ख़बर,
रात एक नाज़नीन छिपकली से डर गई।
कैसा दिलनशीं था वो जब जुदा हुए थे हम,
आज उसको देख कर मेरी आँख भर गई।”
श्रोताओं ने उनकी ग़ज़लों को खूब सराहा, जिनमें गंभीरता के साथ-साथ मौजूदा हालात की झलक भी दिखाई दी।
कार्यक्रम में संरक्षक समिति से एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव, सूरज शुक्ला, अमित शुक्ला, नवीन सिंह, आज़मी जमाल, मोहम्मद अयाज़, शक्ति ओझा तथा अनुशासन समिति से मनीष निगम, ध्रुव उपस्थित रहे।
इसके अलावा धीरज, सोमेश चंद्र, सुनील, अंकुर, अमरेन्द्र, देवेन्द्र, पवन विक्रम, प्रवीण शुक्ला, अखिल, गीतेश दीक्षित, आकाश श्रीवास्तव, रत्नेश सहित समिति से हिमांशु धनुक, देशराज, धर्मेंद्र वर्मा आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। होली मिलन समारोह का समापन आपसी भाईचारे, रंगों और कविताओं की खुशबू के साथ हुआ।



