#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

खटीक समाज व अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने दिल्ली में तरुण खटीक के हत्यारों को फाँसी की सजा दिलाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

खटीक समाज व अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने दिल्ली में तरुण खटीक के हत्यारों को फाँसी की सजा दिलाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

भीलवाड़ा (शाहपुरा)-राजेन्द्र खटीकशा

हपुरा-दिल्ली प्रदेश खटीक समाज (रजि.) दिल्ली के 10 लाख खटीकों की प्रतिनिधि संस्था है जो इण्डिया खटीक फेडरेशन से सम्बंधित है।हम इनके पदाधिकारी गण भारी ह्रदय व बड़े दुःख के साथ बताना चाहते है कि पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हस्ताताल कॉलोनी ,दिल्ली में होली के दिन 4 मार्च 2026 को एक बच्ची से होली का रंग पड़ोसी एक मुस्लिम नारी के ऊपर गिर जाने से वह अत्यंत क्रोधित हो गई और अन्य लोगो के साथ पीड़ित परिवार से लड़ने लगे और रात को जब को जब तरुण खटीक घर आ रहा था।उस परिवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर भयंकर हमला कर दिया और हॉकी,बेल्ट,लात-घुसो व जो भी हथियार मिला उससे युवा तरुण को मृत्यु जो जाने तक लगातार मारते रहे।उसकी मृत्यु पर क्षेत्र के लोगो मे गहरा रोष भर आया।दिनांक-6 मार्च 2026 को क्षेत्रीय नागरिको,फेडरेशन व अन्य संगठन समेत हजारों लोगों ने पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया।अगले दिन तरुण खटीक तिये के अवसर पर पूरे देश के समाज बन्धु आये जिससे सभी और पुलिस हरकत में आयी।इस संदर्भ में श्री शिवशक्ति मंडल खटीक समाज शाहपुरा व अम्बेडकर विचार मंच संस्थान शाहपुरा ने उपखण्ड अधिकारी मुकेश मीणा शाहपुरा को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया।जिससे खटीक समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण चावला व समस्त खटीक समाज एवं अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर ने मांग की है कि सभी अपराधियो को तुरंत पकड़ कर उनको पूरे सबूतों के साथ चार्जशीट फाइल किया जाए।जिससे अपराधियो को फाँसी की सजा मिल सके।परिवार युवक उच्च शिक्षित और अकेला कमाने वाला है।उसकी पूर्ति तो नही हो सकती फिर भी पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी दी जाए। आशा ही नही हमे विश्वास है कि आप सभी अपराधियो को तुरंत पकड़वाने के साथ पीड़ित परिवार को सहयोग की अनुशंसा करेगे जिससे आगे कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस करने की सोच भी न सके।

इस ज्ञापन में खटीक समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण चावला,उपाध्यक्ष मदन बाछड़ा,सुरेश चावला, गजराज बाछड़ा,सचिव रमेश टेपण,मुकेश चावला,कोषाध्यक्ष छगन लाल बाछड़ा,रामस्वरूप चावला, राजेश चावला,संगठन व सलाहकार कालूराम बाछड़ा,रामस्वरूप टेपण,सुरेश बाछड़ा,शिवराम खोईवाल,सत्य नारायण चन्देल,सत्यनारायण सोलंकी,दलीचंद खींची,रामेश्वर सोलंकी,लादुराम खींची,राजेन्द्र चन्देल,त्रिलोक खींची व अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर व सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button