#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण एवं इकाई कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण एवं इकाई कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

रायबरेली:- 12 मार्च 2026
          राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र रायबरेली प्रभारी द्वारा संचालित ग्राम-जोगपुरमग्दी, न्याय पंचायत सान्हूकुँआ, विकास खण्ड जगतपुर, रायबरेली मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार 02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण एवं इकाई कार्यक्रम का शुभारम्भ 11 मार्च 2026 को  शान्ती ग्राम प्रधान द्वारा उद्घाटन किया गया।
          इस अवसर पर श्याम लाल सहायक अधिकारी सेवानिवृत्त ग्रामोउद्योग से सम्बन्धित उपस्थित लाभार्थियों को अपने विभागीय योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया श्री कैलाश चन्द्र वर्मा सेवानिवृत्त ने विभागीय जानकारी दी।
          अनीता मिश्रा ने खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित जैम, अचार, मुरब्बा के बारे में बताया। ग्राम प्रधान शान्ती ने लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण योजना से सम्बन्धित कुटीर उद्योग जैसे अचार, पापड़, बरी, मसाले, नमकीन बेकरी आदि उद्योग लगाने के लिये प्रेरित किया।
          केन्द्र प्रभारी ने मुख्यमंत्री जी की खाद्य प्रसंस्करण की योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया खाद्य प्रसंस्करण इकाई घरेलू स्तर से लगाकर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते है सरकारी की योजना में लागत का 50 प्रतिशत मशीन व अन्य मद में सहयोग प्रदान किया जाता है।
          समापन 12 मार्च 2026 के अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान द्वारा वितरित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की और आयोजन का आभार व्यक्त किया और ग्रामीण प्रशिक्षार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित किया और कहा इस तरह का कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया जाय केन्द्र कर्मचारी विजय कुमार मौर्या व अरूण कुमार अवस्थी ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button