#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

डीएम व एसपी द्वारा आगामी उ0नि0 पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर गोष्ठी का आयोजन

डीएम व एसपी द्वारा आगामी उ0नि0 पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर गोष्ठी का आयोजन


रायबरेली 10 मार्च 2026


मंगलवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा बचत भवन में आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के संबंध में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button