गैंगस्टर एक्ट का वांछित, 25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट का वांछित, 25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
रायबरेली 09 मार्च 2026
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना भदोखर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे इनामिया अभियुक्त सारिक पुत्र मुन्ना घोसी, निवासी गोरा बाजार पावर हाउस के सामने थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था तथा इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त इनामिया अभियुक्त सारिक पुत्र मुन्ना घोसी, निवासी गोरा बाजार पावर हाउस के सामने थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के बावन बीघा मैदान से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा रखा रहा है।



