सेवारत स्वर्णकार संस्थान का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

सेवारत स्वर्णकार संस्थान का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
रायबरेली, 09 मार्च 2026
जनपद की ख्याति प्राप्त लब्ध समाजसेवी संस्था सेवारत स्वर्णकार संस्थान का होली मिलन कार्यक्रम स्थानीय रामा कृष्णा इण्टर कालेज के सभागार में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए पारम्परिक रूप से फूलों की होली खेली। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् जे.पी. त्रिपाठी ने कहा कि व्यवसाय के साथ-साथ हमें शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की जरूरत है। होली मिलन हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम आपसी गिले शिकवे भुलाकर अपने व राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए काम करें। उन्होंने स्वर्णकार समाज द्वारा समय-समय पर किये जा रहे जनोपयोगी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बधाई दी।
संस्थान के संरक्षक भौमेश कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रगति के नये आयाम गढ़ते हैं। हमें नई पीढ़ी को संस्कारवान एवं सेवारत बनाने के सतत् प्रयास करना है। उन्होने लोगों का आह्वान किया कि वे तन-मन-धन से समाज सेवा में आगे आएं। संस्थान के अध्यक्ष इं. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि होली मिलन हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम आपसी गिले शिकवे भुलाकर अपने व राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए काम करें। संस्थान के महासचिव प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि होली का पर्व श्रद्धा, सद्भावना, मस्ती और भाईचारे का त्यौहार है, रंगों के माध्यम से खुशियाँ मनाने का पर्व है, आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का त्यौहार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओरी लाल वर्मा एवं सफल संचालन गोविन्द सोनी तथा आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन डा0 सियाराम वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुकेश रस्तोगी, पारसनाथ, पुरुषोत्तम बाबू, केदारनाथ, सतीश चंद्र सोनी, संतोष सोनी, पूर्व अध्यक्ष शिवशरण शरण लाल, सूरज बर्फानी, त्रिलोकी नाथ, अरूण कुमार, राजकुमार सोनी, विशाल नाथ आदि उपस्थित रहे। महिला वर्ग मे श्रीमती मीरा रस्तोगी, ऊषा सोनी, सुकीर्ति वर्मा ने संयुक्त होली गीत, भजन आदि प्रस्तुत किए।



