अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित
रायबरेली 08 मार्च 2026
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रायबरेली राहुल सिंह द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा–रायबरेली की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता त्रिपाठी, श्रीमती प्रीति वर्मा, श्रीमती किरन सिंह, श्रीमती ममता सिंह सहित लगभग दो दर्जन शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल वर्मा तथा एमडीएम समन्वयक विनय तिवारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि “महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और समर्पण से समाज को नई दिशा दे रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में महिला शिक्षिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम, धैर्य और संवेदनशीलता से बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। महिला शिक्षिकाएं समाज में शिक्षा और संस्कार की सशक्त वाहक हैं।”
कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता त्रिपाठी ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान सभी महिला शिक्षिकाओं के समर्पण और परिश्रम का सम्मान है। हम सभी शिक्षिकाएं शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेंगी।”



