बिजनौर
डॉ अरशद अली की बेटी फ़ातिमा ज़हरा ने रोज़ा रखकर अमन की दुआ की।

डॉ अरशद अली ज़िला ब्यूरो चीफ बिजनोर।स्योहारा।रमज़ान माह के अवसर पर डॉ. अरशद अली की बेटी फ़ातिमा ज़हरा ने रोज़ा रखकर देश और दुनिया में अमन-शांति की दुआ की। फ़ातिमा ज़हरा ने अल्लाह से प्रार्थना की कि समाज में भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बना रहे तथा सभी लोग एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहें।
डॉ अरशद अली ने कहा कि रमज़ान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का पैग़ाम देता है। इस दौरान रोज़ा रखकर अल्लाह से दुआ करना हर मुसलमान के लिए बहुत अहम होता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस पवित्र महीने में एक-दूसरे की मदद करें और समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखें।
परिवार के सदस्यों ने भी फ़ातिमा ज़हरा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में धार्मिक और सामाजिक मूल्यों का बढ़ना समाज के लिए अच्छा संकेत है।