#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”

“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर

थाना नकुड पुलिस द्वारा 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 106 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
 
विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अभिनन्दन सिंह के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक नकुड़ धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व मे देवेंद्र अधाना की टीम ने चैकिंग के दौरान_02 शातिर नशा तस्कर सद्दाम व जुल्फान को अम्बैहटापीर से ग्राम चढाव जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्तगण के कब्जे से क्रमशः 54 ग्राम व 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ पर धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट मुकदमा किया गया है गिरफ्तार  नशा तस्करों के विरूद्ध क़ानूनी कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार नशातस्कर सद्दाम पुत्र शौकीन व जुल्फान पुत्र बुन्दू निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड के निवासी हैं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नकुड़ प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार उ0नि0 देवेन्द्र अधाना है0का0 वरणकार सिंह है0का0 अजय राठी अजीत सिंह प्रवेश कुमार थाना नकुड शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button