#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

चौहान गुट ने चोरी और दबंगई करने वालों के विरुद्ध जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चौहान गुट ने चोरी और दबंगई करने वालों के विरुद्ध जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली 06 मार्च 2026


ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रांतीय अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी महोदय रायबरेली से मिलकर जनहित से जुड़ी समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनके द्वारा कहा गया कि थाना नसीराबाद के अंतर्गत पूरे राई में दबंगों द्वारा उत्पीड़न काफी चरम सीमा पर है। बीते दिनांक 04 मार्च 2026 की हरिजन बस्ती में जाकर घरों में घुसकर लोगों को मारा पीटा तथा एलानिया धमकी दिया कि 112  पर फोन करके अच्छा नहीं किया है, मौका मिलने पर जान से मार दूंगा। जिसमें से एक मोटर छूट गई जो पुलिस चौकी परैया नमकसार में रखी गई थी। 2- साथ धरई चौराहा पर स्थित दुकान में चोरी हुई जिसका पूरा फुटेज है। जिसके संबंध में एक सप्ताह पूर्व प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसमें  तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट दर्ज करवायी जाये। 3- पूरे भदोरिया मजरे मखदूमपुर सेंध कटी उसमें भी सूचना दी जा चुकी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। 4-रायबरेली , सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ बॉर्डर होने के नाते आये दिन इन गुंडों के हौसले बुलंद हैं। इन सभी मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और घायल महिलाओं की डॉक्टरी करवाई जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।  ज्ञापन देने में जी सी सिंह चौहान  साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश सचिव जय चंद्र प्रकाश पाण्डे, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, राजेश सोनी, चंदन सोनी, चित्रेश, भगवानदीन, सूर्य बख्श मौर्य, राम चंद्र, विद्यादेवी, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button