ऑपरेशन सवेरा के चलते,थाना नागल पुलिस का स्मेक तस्कर पर बड़ा प्रहार

ऑपरेशन सवेरा के चलते,थाना नागल पुलिस का स्मेक तस्कर पर बड़ा प्रहार
थाना नागल प्रभारी की बडी कार्रवाई,एक स्मेक तस्कर 45 लाख रूपए की अवैध स्मेक के साथ गिरफतार
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना नागल की कमान सम्हालते ही एक के बाद एक अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उन्हें जेल की सलाखें दिखाने वाले थाना नागल प्रभारी राजकुमार चौहान के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने पिछले 24 घंटों के दौरान(*ऑपरेशन सवेरा*) अभियान के चलते बडी कामयाबी हासिल करते हुए एक नशा तस्कर के पास से बरामद की 45 लाख रूपए की 212 ग्राम अवैध स्मेक,और यही नहीं पकड़े गए इस नशा तस्कर से 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवम बाईक भी की बरामद।आपको बता दें,कि थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान के दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह भाटी अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक सामने सीटी 100 बाईक पर सवार युवक अपने सामने पुलिस टीम को देख अपनी बाईक पीछे की और मोड़कर भागने लगा,लेकिन जांबाज पुलिस टीम ने इस बाईक सवार नशा तस्कर सुशील कुमार पुत्र जगपाल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बुग्गावाला हरिद्वार उत्तराखंड की बड़े ही जबरदस्त तरीके से घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया,जिसके पास 212 ग्राम अवेध स्मेक देख पुलिस टीम के भी होश फाख्ता हो गए।पकड़े गए इस नशा तस्कर के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवम एक बाईक भी बरामद हुई।पकड़ा गया स्मेक तस्कर पहले भी 2 मामलों में जेल जा चुका है।



