करणी सेना अध्यक्ष 25,000 का इनामी शक्ति ठाकुर गिरफ्तार

करणी सेना अध्यक्ष 25,000 का इनामी शक्ति ठाकुर गिरफ्तार
विशेष रिपोर्ट –मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बिहारीगढ़ के शिवालिक जंगल क्षेत्र में 8 फरवरी को फार्म हाउस पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में शिवम राणा की हत्या के मामले में वांछित 25,000 रुपये के इनामी आरोपी शक्ति ठाकुर को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने आज दोपहर मोहंड वन विभाग चेक पोस्ट से फॉर्च्यूनर वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया।
शक्ति ठाकुर, जो खुद को उत्तराखंड करणी सेना का अध्यक्ष बताता है, लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की।
यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। ऐसे अपराधियों और देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस प्रशासन को इसी तरह कड़े कदम उठाकर सख्त कार्रवाई करनी होगी। तभी पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति केवल कागज़ों तक सीमित न रहकर धरातल पर प्रभावी दिखाई देगी और जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।



