#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

बी.एल.ओ. खरीद रही है योगी सरकार : ओपी यादव

बी.एल.ओ. खरीद रही है योगी सरकार : ओपी यादव

कर्मचारियों को वेतन व पेंशन नहीं मिली

बी.एल.ओ. को दिया जा रहा नकदी व तोहफे

रायबरेली, 02 मार्च 2026

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने योगी सरकार पर बी.एल.ओ. को खरीदने का आरोप लगाया है।  योगी सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के जरिए हर बी.एल.ओ. को नकदी व तोहफे में भेजकर एस.आई.आर. में विपक्षी सोंच के मतदाताओं के नाम करने का इनाम दे रही है।  एक ओर योगी सरकार ने यह एलान किया था कि 28 फरवरी तक सभी कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशनरों को पेंशन मिल जायेगी, लेकिन सरकार का यह भी एक जुमला साबित हुआ।  होली के त्योहार में कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण उनके परिजनों का होली मनाने का अरमान ठंडा हो गया।  श्री यादव ने भारत के निर्वाचन आयोग को फैक्स भेजकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button