दबिश के दौरान लगभग 250 किग्रा0 लहन मौके पर नष्ट, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 03 अभियोग पंजीकृत

दबिश के दौरान लगभग 250 किग्रा0 लहन मौके पर नष्ट, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 03 अभियोग पंजीकृत
रायबरेली 01 मार्च 2026
आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज द्वारा समय समय पर दिए गये निर्देश के क्रम मे विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 एवम् गुरुबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
आबकारी टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरुबक्श अंतर्गत ग्राम सोमवंशी का पूर्वा एवं घाटमपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों, ढाबो पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 250 किलो ग्राम लहन नष्ट किया गया 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।



