त्यौहार/पर्व आपसी सद्भाव, अमन चैन के साथ मनाया जाए

त्यौहार/पर्व आपसी सद्भाव, अमन चैन के साथ मनाया जाए
आगामी पर्व/त्यौहार में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया फ्लैग मार्च
रायबरेली:- 01 मार्च 2026
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया है कि जनपद में होली व रमजान पर्व को शांति, सद्भाव के साथ सकुशल संपन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्ष द्वारा भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया तथा होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों से त्योहारों के अवसर पर विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिये और कहा कि त्योहार/पर्व में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की समस्या/विवाद की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से शीघ्र उसका समाधान करा लें। समस्त कार्यक्रम परम्परागत ढंग से ही सम्पन्न कराये जाये एवं कोई नवीन परम्परा को उत्पन्न न होने दिया जाये। पर्वों पर प्रयुक्त होने वाले स्थलों/मार्गों की अनिवार्यतः साफ-सफाई कराई जाए, पानी और बिजली की नियमित आपूर्ति की जाये। नगरीय क्षेत्र में संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा सफाई का कार्य सम्पन्न कराया जाये।



