चौहान गुट की मासिक बैठक संपन्न, 17 मार्च को होगा भव्य होली मिलन समारोह

चौहान गुट की मासिक बैठक संपन्न, 17 मार्च को होगा भव्य होली मिलन समारोह
रायबरेली 01 मार्च 2026
ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान की अध्यक्षता में शहर के एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह भी मौजूद रही, साथ ही प्रदेश, जिला, नगर व इकाईयों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 17 मार्च को शहर के सुपर मार्केट में भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम कराने की सहमति बनी। बैठक में अनुपस्थित अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों पर चौहान जी ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रत्येक बैठक में उपस्थित रहने औरसमत देने को कहा। साथ ही होली व माहे रमजान की जनपदवासियों को मुबारकबाद दी। महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह ने भी होली व माहे रमजान की शुभकामनाएं देते हुए समस्त पदाधिकारियों से व्यापार मंडल समर्पित भाव से कार्य करने और आगे ले जाने की बात कही। जिला अध्यक्ष मो0 उमर ने कहा कि आप सभी को बैठक की सूचना के साथ दिन व समय बता दिया जाता है फिर भी आप लोग समय का ध्यान नहीं देते और देर से पहुंचते हैं जिससे कार्यक्रम का समय ज्यादा हो जाता है। कहीं अन्य कार्यक्रम या कार्य से जाने वालों को दिक्कत होती है। कृपया आप लोग समय का ध्यान जरूर दें। जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरफ इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट की तरफ से 17 मार्च को होना तय हुआ है जिसमें समस्त जनपदवासियों से अपील की जाती है कि आप सभी अपने मित्रों और परिवारजनों के साथ पहुंचकर आनंद लें। अंत में इम्तियाज़ खान ने भी होली, रमजान, ईद की मुबारकबाद दी और जिलाध्यक्ष ने बैठक के समापन की घोषणा की। बैठक में मुख्य रूप से जी सी सिंह चौहान, पूनम सिंह, मो0 उमर, इम्तियाज़ खान, वसीम खान, जयचंद्र प्रकाश पांडे, आशीष सोनी, डॉ. रमेश चंद्र चौरसिया, चंदन सोनी, राजेश सोनी, भगवानदीन, रवि कृष्ण श्रीवास्तव, अमर बहादुर सिंह, चित्रेश कुमार सिंह, सूर्यबक्स, मोहर्रम अली, प्रदीप कुमार, सौरभ सिंह, रवींद्र कुमार रावत, लक्ष्मी आदि मौजूद रही।



