#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें

डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रायबरेली 28 फरवरी 2026

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना भदोखर पहुँचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
          थाना दिवस के दौरान विभिन्न प्रकरणों में भूमि विवाद, पारिवारिक, राजस्व संबंधी शिकायते व सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
          जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें।
          थाना दिवस में तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव सहित पुलिस/राजस्व विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button