#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

एनएसबीवीएम में वार्षिक परीक्षा फल वितरित हुआ

एनएसबीवीएम में वार्षिक परीक्षा फल वितरित हुआ

रायबरेली 25 फरवरी 2026

न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में प्राइमरी, जूनियर और सीनियर विंग का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष इन्द्रेश विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह, हेड-मिस्ट्रेस संध्या अग्रवाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने माँ सरस्वती का पूजन-अर्चन सम्पन्न कर उनका आशीष प्राप्त किया। आज के घोषित परीक्षा परिणाम में प्राइमरी विंग टॉपर अराध्या पाण्डेय, जूनियर विंग में स्वस्तिका गुप्ता और सीनियर विंग में अनुष्का मौर्या रहीं। जूनियर में स्वास्तिका गुप्ता स्कूल टॉपर रहीं। अपनी-अपनी क्लासेज में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेण्ट्स को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वर्ष पर्यन्त प्रजेन्ट रहने वाले स्टूडेण्ट्स को भी प्रतीक चिन्ह और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। आज ही नेशनल साइंस डे पर डॉ. सी. वी. रमन की वैज्ञानिक उपलब्धियों एंव उनके जीवन से जुड़ी अनेक जानकारियों से  भी बच्चों को अवगत कराया गया। स्कूल की शिक्षिका अन्जू त्रिपाठी द्वारा किये गये संचालन ने आज के कार्यक्रम को और अधिक विशिष्ट बना दिया।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य ने कक्षाओं में उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले एवं स्कूल में अध्ययनरत सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आये हुए अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही कार्यक्रम में परोक्ष-अपरोक्ष रूप से अपना योगदान देने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की सराहना करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की। होली का पर्व नजदीक होने के कारण सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button