धरना-प्रदर्शन कर शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध

धरना-प्रदर्शन कर शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध
रायबरेली 26 फरवरी 2026
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में जनपद के शिक्षकों ने आज विकास भवन परिसर में समर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विशाल धरना-प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा-रायबरेली के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों की पीड़ा के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार की ओर से शिक्षकों की संवेदना में एक शब्द नहीं कहा गया, जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, शाखा-रायबरेली के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की आशंकाओं और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा व्यावहारिक समाधान निकालना चाहिए।
जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी और महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष गीता त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो शिक्षक दिल्ली कूच करने के लिए बाध्य होंगे। जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी एवं सिया राम सोनकर ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए टीएफआई का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन जनपदीय संयुक्त मंत्री डा. चंद्र मणि बाजपेई ने किया।
धरना-प्रदर्शन में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए जटाशंकर बाजपेयी, राकेश द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, राजेश यादव, सुधीर सिंह, सुरेश सिंह, सूर्यप्रकाश, दिनेश सिंह, रमेश सोनकर, उमाशंकर चौधरी, राकेश कुमार, कमलेश ओझा, राजेश पाण्डेय, विनोद अवस्थी, शैलेश पांडे, पवन शुक्ल, सुरेंद्र वर्मा, शिवबालक, कुसुमचंद्र, साधना शर्मा, गिर्जेश सिंह, संजय सिंह, योगेश सिंह, गयेंदु सिंह, आदित्य नारायण पांडे, गजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, अजीत सिंह, रघुराज प्रताप, हरिकेश यादव, पनालाल, अंशूमान मिश्रा, आशीष तिवारी, नीरज हंस, शेखर यादव, अमन शुक्ला, दयाशंकर तिवारी, सुरेन्द्र यादव, आशुतोष पांडे, दुर्गेश, अनुराग शुक्ल, आकाश त्रिपाठी, उमेश त्रिवेदी, नीरज शुक्ल, सुधीर द्विवेदी, पूनम सिंह, रेणु शुक्ल, प्रतिमा, साधना, दीपशिखा, मंजुलता, प्रीति, रुचि, इसमत बानो, ललिता, कल्पना, मो. सगीर, दर्शन लाल लोधी, धर्मेंद्र सिंह, अजय मिश्र, रमाशंकर, अरुण कुमार, ब्रमप्रकाश, रामेंद्र यादव, नीरज सोनी, अरविंद कुमार, अभिषेक मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, सर्वेश शुक्ल, शशिकांत, शैलेंद्र सिंह, प्रमोद शुक्ल, राकेश शुक्ल, संतोष, इमरान, पारुल कुमार, विवेक, कीर्ति मनोहर, अवध किशोर, बलराज सिंह, पीयूष, अमित गुप्त, सूरज यादव, अशोक पाल, मुन्ना लाल, राजेंद्र यादव, आलोक, शीतला प्रसाद, राजेश त्रिवेदी, अशोक यादव, मंजुलता अवस्थी, बृजेश कुमार, राम कुमार सिंह, सर्वेश कुमार, दीपक द्विवेदी, अमरेंद्र यादव, आशीष त्रिपाठी, अता मोहम्मद, राम निवास, बृजेश पांडे, मोनू, संघर्ष पटेल, मयंक सहित हजारों शिक्षक उपस्थित रहे। धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, किंतु शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि मांगें न माने जाने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।



