वृहद रोजगार मेला 27 फरवरी को_

वृहद रोजगार मेला 27 फरवरी को_
रायबरेली 26 फरवरी 2026
जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन रोजगार के तहत वृहद रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सेवयोजन कार्यालय रायबरेली द्वारा 27 फरवरी को कर्मयोगी डिग्री कालेज, मुलिहामऊ, रायबरेली के परिसर में एक वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें रायबरेली सहित देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों द्वारा नॉन टेक्निकल एवं टेक्निकल दोनों प्रकार के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में बहुत सी कंपनियों द्वारा चयन किया जाएगा। इस मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, बीटेक, आईटी मैन्युफैक्चरिंग सर्विस सेक्टर, तकनीकी और गैर तकनीकी सभी क्षेत्र की कंपनियां उपलब्ध रहेगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में समस्त योग्यताधारी अभ्यर्थियों हेतु लगभग 2000 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं। वृहद रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के समस्त पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। मेले में कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होेगी।
मेले मे शामिल होने वाली बड़ी कंपनियां- पेरेग्रीन गार्डिंग प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड-200, वेलस्पन लिविंग लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर-120, महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विस द्वारा टाटा मोर्टस एवं एम0आर0एफ0 यजाकी इण्डिया-650, लुमेक्स मन्नोह एलाइड टेक्नोलॉजीस लिमिटेड में असेम्बली ऑपरेटर-50, ऊमोजा मार्केट प्लेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रिलायंस एवं जोमैटो यूनो मिंडा कंपनी-580 इत्यदि।



