मा0 अध्यक्ष कमलावती सिंह की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव सम्पन्न

_मा0 अध्यक्ष कमलावती सिंह की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव सम्पन्न_
_मा0 अध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण_
_रायबरेलीः- 25 फरवरी 2026_
उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) मा0 अध्यक्ष कमलावती सिंह के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष कमलावती द्वारा बालिकाओं को बेबी किट और मिठाई वितरित कर व केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष अपने वक्तव्य में बताया गया कि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना ही नए भारत की नींव है। बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा एवं अधिकारों पर जोर दिया गया तथा समाज से बाल विवाह न करने की अपील की गई। महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के लिए हमेशा सजग और जागरूक रहना चाहिए और हमेशा नई सोच के साथ अपने परिवार का पालन पोषण करना चाहिए। शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभप्रद योजनाओं का लाभ लेने के लिए सदैव तत्पर रहे।
जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक किया गया तथा बच्चियों एवं महिलाओं संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन 181, 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे रोकने हेतु कानूनी प्रावधानों और विभागीय प्रयासों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का संचालन बाल संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल, द्वारा किया गया।
इसके उपरान्त मा0 अध्यक्ष कमलावती ने वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जा रही सहायता सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर डॉ प्रियंका, कनिष्ठ सहायक रामकरण, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, चाईड लाइन तहसिना खानम, कृष्णा शर्मा, वन स्टॉप सेन्टर की मैनेजर आस्था ज्योति आदि लोग उपस्थित रहे।



