#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

मा0 प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

मा0 प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

रायबरेली : 25 फरवरी 2026,
मा0 मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री जनपद राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सर्वे में यह सुनिश्चित कराया जायें कि कोई पात्र लाभार्थी का नाम सर्वे में न छूटें। निराक्षित गोवंश की समीक्षा करते हुए निर्देशित शतप्रतिशत निराश्रित गोवंशों को आश्रित कराया जायें, गोशालाओं में हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, आवश्यकतानुसार गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कराया जायें। गोवंश सहभागिता योजना के अन्तर्गत लोगों को प्रेरित कर अधिक से अधिक गोवंशों की सुपुर्दगी करायें। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा में निर्देश दिये कि कार्य में तेजी लाते हुए शतप्रतिशत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जायें। किसानों को सिंचाई हेतु नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए, जिससे किसानों को फसल सिंचाई में कोई दिक्कत न हो, किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत आपूर्ति भी रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करायी जायें। ग्रामीण क्षेत्रों में जले हुवे ट्रासंफार्मर को 24 से 48 घंटे में रिप्लेश कराया जाए। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सड़कों की नवीनीकरण/मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, इसके साथ ही निर्माणकार्य की गुणवत्ता भी सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में एक माह का समय शेष बचा है सभी विभाग अपने लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करायें, इसके साथ ही शत प्रतिशत प्राप्त बजट का उपयोग समय से कर लिया जाए, वित्तीय वर्ष के निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
जनपद में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु भी विचार विमर्श किया गया तथा निर्देश गये कि जनपद में सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाया जाए, इसके लिए सभी व्यापक प्रबंध किये जाये।
इस अवसर पर अशोक कुमार मा० विधायक सलोन, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, डीएफओ प्रखर मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button