#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

एनएसबीवीएम में प्री-प्राइमरी का वार्षिक परीक्षा फल वितरित हुआ

एनएसबीवीएम में प्री-प्राइमरी का वार्षिक परीक्षा फल वितरित हुआ

रायबरेली 25 फरवरी 2026

न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में प्री-प्राइमरी विंग का वार्षिक परीक्षा फल वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष इन्द्रेश विक्रम सिंह, प्रबन्धक डॉ. शशिकान्त शर्मा, प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह एवं हेड-मिस्ट्रेस संध्या अग्रवाल सहित आये हुए अभिभावकों एवं टीचर्स ने प्रथमतः माँ सरस्वती का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत से हुआ। अपने पाल्य का परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के इच्छुक अभिभावक विद्यालय में भारी संख्या में उपस्थित हुए। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपने अभिभावकों के समक्ष राजस्थानी, होली एवं अन्य विधाओं की प्रस्तुतियों को प्रस्तुत कर सबका मन मुग्धकर लिया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रत्येक प्रस्तुति पर विद्यालय परिसर तालियों से गूंजता रहा। होली का पर्व नजदीक होने के कारण सभी ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। आज के कार्यक्रम के संचालन में अन्जू त्रिपाठी एवं पूजा वर्मा जी ने चार चाँद लगा दिये।
विद्यालय अध्यक्ष इन्द्रेश विक्रम सिंह ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए आये हुए सभी सम्मानित अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। देवांश दुबे द्वारा माँ पर पढ़ी गई कविता – ’मैं मानता हूँ कि दुनिया का कोई रिश्ता छोटा या बड़ा नहीं होता…. लेकिन मेरी माँ के बराबर कोई और खड़ा नहीं होता!’ की उन्होंने बहुत सराहना की। अन्त में प्रबन्धक डॉ. शर्मा जी ने अभिभावकों एवं बच्चों के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के माता-पिता का सपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण रखता है। यह विद्यालय परिवार निरन्तर आपके बच्चों के भविश्य के लिए बेहतर काम करता रहेगा। आज जिस स्थिति में विद्यालय प्रगति शील है, उसमें आप सभी का सदैव विश्वास और महत्वपूर्ण स्थान रहा है। प्री-प्राइमरी में सभी स्टूडेन्ट्स समान होते हैं। रेस तो आगे आने वाली क्लास से स्टार्ट होगी। हम सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button