बिजनौर

थाना चांदपुर मे आगामी त्योहारों के संबंध मे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नतृत्व मैं गोष्टी का आयोजन हुआ।

मुहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर सोमवार को थाना चांदपुर प्रांगण में नगर के सभी सभासद,मस्जिदों के इमाम, मंदिरों के पुजारी, और नगर कमेटी के सदस्यों व पत्रकार बंधु और सम्मानित नागरिकों को बुलाया गया,
जहाँ सभी ने बारी बारी से होली के त्यौहार और माहे रमाज़ान के चलते अपने अपने विचार रखे,
सबके विचार सुन्ने के बाद चांदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने क़ानूनी दायरे मे रेहते हुऐ अपने अपने त्यौहार मनाने की सलाह दी,
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने कहा की कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाएगी बीते वर्षो से जिस तरहॉं अमन शांति के साथ होली का त्यौहार मनाया जाता रहा हे इस वर्ष भी इस बात का विशेष ध्यान रखना हे की किसी भी धर्म या जाती के मानने वालों की भावनाओं को आहत नहीं करना है,
जिन मार्गो से होली के त्यौहार पर जुलूस निकलता आया है उन्ही मार्गो से जुलूस निकाला जायेगा रास्ते मे आने वाली मस्जिदों को पेहले से ढक कर रखना हे,किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना हे ना ही किसी अफवाह को  सोशल मीडिया पर फैलाना है,
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने साथ ही ये भी कहा की पुलिस किसी तरहॉं लोफर गर्दी या बदतमीज़ी को बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगी,यदि कोई भी शरारती  कोई शरारत करता हुआ पाया जाता हे तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button