पूरनपुर में आज गूंजेगी साहित्य की स्वर लहरियां, श्री जी पैलेस में टॉप फाउंडेशन का भव्य कविता सम्मेलन — SvasJsNews

पूरनपुर में आज गूंजेगी साहित्य की स्वर लहरियां, श्री जी पैलेस में टॉप फाउंडेशन का भव्य कविता सम्मेलन — SvasJsNews
पूरनपुर में साहित्य प्रेमियों के लिए शाम खास होने जा रही है। टॉप फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में 17 फरवरी को आसाम रोड, सिरसा चौराहा स्थित श्री जी पैलेस में भव्य कविता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र में साहित्यिक चेतना को नई ऊर्जा देने का प्रयास माना जा रहा है।
मुख्य आयोजक डॉ. नीराजना शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ख्यातिलब्ध कवि और कवयित्रियां अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। लखनऊ से स्वाति मिश्रा, अलीगढ़ से आनंद शर्मा, बरेली से रोहित राकेश एवं उमेश त्रिगुणायत ‘अद्भुत’, बहेड़ी से नेहा मिश्रा, तथा पीलीभीत से संजय पांडेय ‘गौहर’, अविनाश मिश्रा और सरोज ‘सरगम’ अपनी कविताओं से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगे।

इसके अतिरिक्त विकास आर्य ‘स्वप्न’, संजीता सिंह, अमिताभ मिश्र, डॉ. नीता अग्रवाल, सुगंध विकास वाजपेई, डॉ. यूआर मीत, राजेश राठौर ‘राज’, हरविंदर सिंह मान, राजेंद्र अवस्थी ‘किंकर’, प्रदीप मिश्र एवं गीता राठौर भी काव्य पाठ करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित राम अवतार शर्मा और सतीश मिश्र ‘अचूक’ की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष आयाम देगी। शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में मुख्य अतिथि हिंदी शिक्षिका गिरिजा शर्मा का कवि एवं साहित्यकारों द्वारा सम्मान भी किया जाएगा। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर साहित्यिक संध्या को सफल बनाने की अपील की है।



