बिजनौर

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर के पदाधिकारियों ने कावड़ यात्रियों को फल और जल वितरित की।

मौहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर।अखिल भारतीय (रजिस्टर्ड) पत्रकार प्रेस क्लब की ओर से कावर्तियों को जल फल और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई शुक्रवार को चांदपुर से गजरौला की ओर जाने वाले मार्ग पर  अंबेडकर चौक  पुलिस चौकी के सामने स्टॉल लगाकर अखिल भारतीय (रजिस्टर्ड)पत्रकार प्रेस क्लब  द्वारा हरिद्वार से जल लेकर आ रहे  कांवरतियों को  जल फल और दर्द निवारक तेल व क्रीम व अन्य कुछ ज़रूरी दवाइयां दी गईं । इस अवसर पर चांदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार,उप निरीक्षक छविनाथ सिंह ने भी कावर्तियों की सेवा की और संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी कांवरतियों की तन मन से सेवा की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर के  ज़िला अध्यक्ष अनिल शर्मा, ज़िला महासचिव मोहम्मद अरशद, नवाब अहमद, इंतजार सैफी, फैसल शेख, डॉ मोहम्मद अल्तश (उर्फ़ शानू)मौलाना शाहिद, जोगेन्द्र सिंह, इफ्तिखार चौधरी, बहादुर शाह जफर, अमित शर्मा,गुलफाम,तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर की ओर से हर वर्ष यह कार्य किया जाता है, जिसमें संगठन के सभी साथी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने आने वाले वर्षों में कार्यक्रम को और बेहतर तरीके से करने के लिये अपने संगठन के साथियों को अपने सुझाव दिए कार्यक्रम 3:00 से 5:30 तक चलता रहा कावड़ ला रहे श्रद्धालुओं ने सेवा का आनंद लिया वह सेवा करने वालों को मन से दुआएं दी।

Dr. Arshad Ali

Related Articles

Back to top button