अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कावड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।


मौहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चान्दपुर।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार सिंह सोमवार को चांदपुर पहुंच कर चांदपुर क्षेत्र गुज़रने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया,
आज प्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद बिजनौर द्वारा क्षेत्राधिकारी चांदपुर देश दीपक सिंह, एवं थाना प्रभारी चांदपुर अमित कुमार, की उपस्थिति में थाना चांदपुर क्षेत्रांतर्गत पैजनिया–चांदपुर कांवड़ मार्ग, डम्बलपुरी फाटक–धनोरा फाटक कांवड़ मार्ग तथा रामलीला मैदान चांदपुर स्थित शिविर स्थल का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ियों से कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया गया,