भिखारी बनकर दरवाज़ा खुलवायादरवाज़ा खुलते ही घर मे घुसे लुटेरे।

मौहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर।तहसील के गांव हीमपुर दीपा मे लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
एक पुरुष और एक महिला भिखारी बनकर फौजी के घर पहुंच गए जहां उन्होंने भिखारी बनकर दरवाजा खटखटा कर भीख मांगी जैसे ही महिला ने दरवाज़ा खोला तुरंत उसके गले पर चाकू रखकर लुटेरे घर के अंदर दाखिल होगये,
एक बदमाश ने चाकू के बल पर महिला को बंधक बनाकर बेड पर बैठा लिया वह उसके साथ गई लुटेरी महिला ने कमरे मे रखी अलमारी खोली और अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवर जिनकी कीमत करीब 20 लख रुपए बताई जा रही है वह सब जेवर अपने बैग में भर लिए और दोनों महिला व पुरुष मौके से फरार हो गए,
लुटेरों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी,
घटना के वक्त महिला और उसका 4 साल का बेटा ही घर पर थे पति खेत पर काम करने गया था जबकि उसका फौजी देवर जम्मू कश्मीर में तैनात है,
वारदात का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा मौके पर पहुंचे एस ओ जी, फॉरेंसिक, और फील्ड यूनिट, की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की,
पुलिस ने शक के आधार पर चार भिखारियों को हिरासत में लिया है,
यह घटना शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे की है,
घटना के समय शिवानी वह उसका 4 साल का बेटा घर पर थे शिवानी का पति अमित खेत पर गया हुआ था,
शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे मुंह पर कपड़ा लपेट हुऐ एक महिला व एक व्यक्ति शिवानी के घर पहुंचे थे बदमाश मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे कमरों में रखे सोने चांदी के जेवर समेट लिए जब नीचे आए और शिवानी ने विरोध किया तो बदमाशों ने शिवानी के गले पर चाकू मार दिया इसके बाद बदमाश महिला के गले से सोने की चेन और कानों की कुंडल छीन कर ले गए,
शिवानी ने पुलिस को बताया कि एक महिला और पुरुष भिखारी बनकर आये थे दोनों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे,
शिवानी के ससुर योगेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश उनके बड़े बेटे सुमित फौजी जो कि इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात है और छोटे बेटे अमित के कमरों में से करीब 20 तोले से अधिक सोने व चांदी लेगये हैं,
घायल शिवानी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति घर पर आया था उसने खुद को यूनियन बैंक का अधिकारी बताया था और पति अमित के बारे में जानकारी ली थी पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है,
वहीं पुलिस ने पड़ोसी गांव माड़ी से दो महिलाओं समेत पांच भिकारियों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है आसपास लगे सीसीटीवी की फोटोज खंगाली जा रही है एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे हमें घटना की सूचना मिली हे जिस मकान में यह घटना हुई है उस मकान के दो रास्ते हैं पुलिस ने जांच शुरू करदी हे!