बिजनौर

चांदपुर से धनोरा मार्ग पर हुआ बड़ा सड़क हादसाट्रक ने मारी ट्रेक्टर ट्राली मे टक्कर।

घटना की जानकारी मिलते ही मदद के लिए आगे आए शिव सेना प्रमुख चौधरी वीर सिंह

मौहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर।से कुछ ही दूरी पर ग्राम बागड़पुर  के पासएक फलों से भरे ट्रक ने आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी यह घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई टक्कर लगने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया जहां टक्कर लगते ही सेब और संतरे से भरा ट्रक सड़क किनारे पलट गया जबकि ट्रैक्टर ट्राली बुरी तरहॉं क्षतिग्रस्त हो गई हादसे में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया,
घायल ट्रैक्टर चालक की   पहचान कलवा निवासी धनोरा के रूप में हुई है कलवा धनौरा के पास के अपने गांव से आलू लेकर चांदपुर आ रहा था ट्रक चालक भी दिल्ली गजरौला की और से चांदपुर की ओर ही आ रहा था,घटना का शोर सुनते  ही शिवसेना प्रमुख चौधरी वीर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल कलवा को अस्पताल भिजवाया जहाँ उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसको वहां से  मेरठ के  अस्पताल के लिये रेफर करदिया गया,
शिवसेना प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने बताया की टक्कर बहुत भीषण थी जैसे ही उन्हें एक जोरदार आवाज आई तुरंत वह घटनास्थल की और दौड़े,जहां चौधरी वीर सिंह ने देखा कि ट्रैक्टर ट्राली चालक गंभीर रूप से घायल पड़ा है तुरंत उसकी जानकारी कर चौधरी वीर सिंह ने ट्रैक्टर ट्राली चालक कलवा के परिवार को इसकी सूचना दी,
शिवसेना प्रमुख चौधरी वीर सिंह अब तक अनगिनत लोगों की जान बचा चुके हैं

Related Articles

Back to top button