प्रभारी निरीक्षक चांदपुर अमित कुमार ने 10 दिन के भीतर किया चोरी का खुलासा।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारि चांदपुर।चांदपुर।नगर मे बाई पास मार्ग पर स्थित रचना टायर्स शोरूम पर 27 जनवरी 2026 की रात में हुई चोरी का चांदपुर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने पर्दाफाश कर दिया हे चांदपुर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार और चांदपुर इंस्पेक्टर क्राइम दिलीप कुमार ने 10 दिन के अन्दर चोरी किया गया माल भी काफ़ी तादाद मे बरामद करलिया हे, चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीनों चोर बिजनौर के निवासी हैं,चांदपुर पुलिस ने तीनों चोरों को चोरी में प्रयोग की गई आर्टिका कार नम्बर Up 20 C 2011 चोरी गये सिक्कों में 12 सफेद धातु व एक सिक्का पीली धातू का बरामद करलियें हैं साथ ही 11 हजार 800 रुपे नकद पुलिस को चोरो के पास से बरामद हुऐ हैं।
दसवें दिन पुलिस ने तीनों चोरों समून, शकील, और गुलज़ार को कोर्ट में पेश कर दिया, जहाँ उन्हें ज़िला कारागार भेज दिया गया,
चाँदपुर रचना टायर्स शोरूम के स्वामी प्रतीक अग्रवाल का कहना हे कि पुलिस ने चोरी तो सही खोली है और बरामद कि गई कार व तीनों चोरो की सूरत सीसीटीवी फुटेज से मिलती है,
इस पर प्रतीक अग्रवाल ने चांदपुर पुलिस को धन्यवाद भी कहा
चांदपुर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने कहा की किसी भी अपराधी को बख्शा नही जायेगा।