ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट मे आने से पिता पुत्री की मौत।


मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर। से दवाई लेकर जा रहे थे वापस अपने घर मंगलवार को देर शाम एक दुर्घटना हुई जिसमे बाप और बेटी दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और महिला हारुन की माँ गंभीर रूप से घायल हे,जिसे सरकारी अस्पताल पोहचा दिया गया पॉपुलर की लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई जो एक बाईक से जा टकराई और बाईक सवारों को कुचल दिया,जिसमे एक व्यक्ति और उसकी बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि महिला को सि एच सि भेजा गया था जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर करदिया गया हे मृतक की पहचान हीमपुर दीपा के गाँव पुठ्ठा निवासी हारुन के रूप मे हुई हे और मृतक बच्ची जिसकी उम्र लग भग 3 वर्ष रही होगी दोनों मृतक शवों को पुलिस ने पोसमार्टम के लिये मोर्चारी भेज दिया हे हारुन अपनी माता अनीसा और बेटी के साथ चांदपुर से दवाई लेकर अपने गाँव पुठ्ठा जा रहा था जैसे ही गाँव तिग्री पोहचा तो एक लकड़ी से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाईक को ज़ोर दार टक्कर मारी जिस से ये घटना हुई ट्रैक्टर चालक और ट्रेक्टर सवार घटना होते ही मौके से फरार हो गये घटना स्थल पर पोहुंचे चांदपुर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पोहुंचे जहाँ उन्होंने सी एच सी पोहुँच कर इस घटना मे दो लोगों की मृत्यु की पुष्टि की हे।