जेकेएसएस की मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने संत रविदास जयंती मनाई!

जेकेएसएस की मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने संत रविदास जयंती मनाई!
पीलीभीत – जनपद के ग्राम पंचायत देशनगर खपरैल गौटिया सनातन नगर कॉलोनी माधोटांडा पीलीभीत रोड निकट रेलवे क्रॉसिंग में रविवार को सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ जेकेएसएस के तत्वाधान में संस्था के पदाधिकारियों ने मासिक बैठक में माघ पूर्णिमा पर देश के महान संत और समाज सुधारक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई कार्यक्रम में पहुंचे सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि रविदास जी का मानना था कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है उन्होंने ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों का कड़ा विरोध किया वे खुद जूते बनाने का काम करते थे और उन्होंने कभी अपने काम को छोटा नहीं समझा उनका मानना था कि ईमानदारी से किया गया परिश्रम ही सच्ची पूजा है उनका प्रसिद्ध कथन (मन चंगा तो कठौती में गंगा) इसी बात का प्रतीक है कि अगर आपका मन पवित्र है तो ईश्वर आपके पास ही है और कहा कि सभी पदाधिकारीयों को उनके विचारों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए कहा कि आपका संस्था सभी जाति सभी धर्म सभी वर्ग के लिए कार्य करता है समाज के दबे कुचले शोषित वंचित किसान मजदूर कमजोर वर्ग के लोगों की हर संभव मदद करने का संपूर्ण भारत में कार्य कर रहा है सभी पदाधिकारीगणों को संस्था से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्यों को सदस्यता दिलाने का काम करना चाहिए जिससे कि समाज की और बेहतर मदद हो सके और समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों को उसका लाभ मिल सके कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमशाद अंसारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उप्र बृजेश सिंह जिला सचिव पूनम देवी वर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला काशीराम यादव तहसील उपाध्यक्ष सदर पीलीभीत भूपराम पासवान तहसील सचिव कलीनगर एडवोकेट सूरजपाल वर्मा तहसील सदर कानूनी सलाहकार होरीलाल वर्मा कार्यालय असिस्टेंट कमला देवी न्याय पंचायत अध्यक्ष महिला टोडर पुर छाया देवी नगर सचिव महिला पीलीभीत अरविंद कुमार मौर्य सुखबीर कुमार यादव तेजपाल वर्मा रमेश चंद्र पवन पाल सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
रिपोर्ट – अखिलेश यादव पीलीभीत
मो 8958986997






